आलिया भट्ट के माता-पिता की 36वीं सालगिरह, नई नवेली समधन नीतू कपूर ने दिया मुबारकबाद

By निधि अविनाश | Apr 20, 2022

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्टर्स सोनी राजदान की आज शादी की 36वीं सालगिरह हैं और इस खास मौके पर सोनी राजदान ने अपनी और महेश भट्ट की खास तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में सोनी अपने पति महेश भट्ट के बगल में बैठी नजर आ रही है और सोनी अपने पति को निहारते हुए देख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सोनी महेश के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।  सोनी ने कैप्शन में लिखा हैप्पी एनिवर्सरी ओल्ड चैंप और साथ ही क्लियोपेट्रा का एक कोट शेयर करते हुए लिखा है "Age cannot wither her nor custom stale her infinite variety"। सोनी ने आगे लिखा कि यह कोट्स हम दोनों की शादी पर बिल्कुल फिट बैठती है। सोनी ने आगे और लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी ओल्ड चैंप। आगे कई और मजेदार वक्त के लिए चीयर्स। शादी की सालगिरह पर समधन नीतू कपूर ने भी सोनी और महेश भट्ट को मुबारकबाद दिया और लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी, समधी-समधन जी। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल को मुंबई में रणबीर कपूर के घर वास्तु में हुई थी। इस शादी में दोनों के फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे।  

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रा मैरिटल पर बनी इन वेब सीरीज में है इरॉटिक और बोल्ड कंटेंट की भरमार, अकेले में ही देखें

जानकारी के लिए बता दें कि सोनी राजदान महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। इस शादी से पहले महेश की शादी  किरण भट्ट से हुई थी जिससे उनके दो बच्चे है पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। किरण भट्ट से तलाक लेने के बाद महेश का नाम परवीण बॉबी के साथ भी जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों लिव इन पार्टनर थे लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। दिवंगत परवीण बॉबी के बाद महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आई और दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से दो बेटियां हुई आलिया और शाहीन। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार