सोनिया ने माना कैप्टन को हटाने में की देरी, अमरिंदर बोले- कांग्रेस की हार के लिए गांधी परिवार जिम्मेदार

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। सोनिया गांधी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का बचाव करना उनकी गलती थी। बता दें कि अमरिंदर सिंह ने चुनाव से ठीक पहले पंजाब सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई और बीजेपी के साथ गठबंधन करके पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में बात उठी थी कि अगर कैप्टन को पद से हटाया जाना था तो ये काम काफी पहले करना चाहिए था। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि मैं कैप्टन साहब को बचाती रही। ये मेरी गलती थी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जीत के बाद AAP में उत्साह, अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी, केजरीवाल-मान करेंगे प्रचार

अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों का गांधी परिवार के नेतृत्व पर से भरोसा उठ गया है। बता दें कि चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी सीडब्ल्यूसी की मीटिंग हुई थी। जिसमें सोनिया गांधी ने कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि गांधी परिवार की वजह से पार्टी कमजोर हो रही है। अगर आप लोगों को ऐसा लगता है तो हम किसी भी प्रकार का त्याग करने को तैयार हैं।  


प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल

AIIMS Doctor ने कहा, मॉनसून में Dengue से बचना है, तो प्लेटलेट्स का रोना छोड़ो और इन लक्षणों पर ध्यान दो!

Rajasthan में 20 टन संदिग्ध Beef पर बवाल, भैंस या गाय का मांस? अब Lab Test से खुलेगा राज