पंजाब में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बंगाल पर AAP की नजर, पंचायत चुनाव के जरिए ममता को देगी टक्कर

AAP Bengal
प्रतिरूप फोटो

अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के जरिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे चुनौती देने का मन बना चुके हैं। दोनों ही पार्टियां अपने चुनाव चिह्न का विस्तार करने की योजना बना रही हैं। आप ने दिल्ली और फिर पंजाब में अपनी सरकार बना रही है।

कोलकाता। पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने दूसरे राज्यों की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 सीटों में से 92 सीट पर जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस को 20 सीटें भी नसीब नहीं हो पाई। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने दूसरे राज्यों में भी दस्तक देने की योजना तैयार की। इसके तहत आम आदमी पार्टी पश्चिम बंगाल के आगामी पंचायत चुनाव भी लड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब की सेवा करने का आया समय, भगवंत मान बोले- संसद को बहुत याद करूंगा 

अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के जरिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे चुनौती देने का मन बना चुके हैं। आपको बता दें कि दोनों ही पार्टियां अपने चुनाव चिह्न का विस्तार करने की योजना बना रही हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और फिर पंजाब में अपनी सरकार बना ली और गोवा में उन्हें दो सीटें मिली हैं।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के बाद गोवा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन उनके हाथों कुछ नहीं आया। ममता बनर्जी के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का आह्वान किया।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कोलकाता में रविवार को एक रैली निकाली। राज्य के लिए आम आदमी पार्टी के पर्यवेक्षक संजय बसु ने कहा कि हमारी बंगाल योजना फरवरी 2020 में तय की गई थी और हमने राज्य में अपने नेटवर्क का विस्तार करना शुरू कर दिया था। हमने पूरे बंगाल में 16 जिलों में ठिकाने बनाए। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब का एक-एक बच्चा बनेगा CM, केजरीवाल बोले- अब ईमानदार सरकार बनेगी 

दक्षिण में चलाएगी सदस्यता अभियान

इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ने दक्षिणी राज्यों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने बताया कि आम आदमी पार्टी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसके अलावा पार्टी दक्षिणी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से पदयात्रा भी निकालेगी। जिसकी शुरुआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर तेलंगाना से होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़