Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी का 4 दिवसीय राजस्थान दौरा, राहुल, प्रियंका रणथंभौर पहुंचे

By अभिनय आकाश | Dec 08, 2022

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने 76वें जन्मदिन से एक दिन पहले सवाई माधोपुर जिले में पहुंचने के साथ ही राजस्थान की अपनी चार दिवसीय यात्रा शुरू की। सोनिया गांधी अपने जन्मदिन को अपने बच्चों राहुल-प्रियंका के साथ मनाने की योजना बना रही हैं। वह नई दिल्ली से सुबह जयपुर पहुंची और फिर सवाई माधोपुर के लिए एक हेलिकॉप्टर लिया, जहां से रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास पहुंची। इसके कुछ देर के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी रणथम्भौर पहुच गए।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan : सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को 93वें दिन में प्रवेश कर गई। राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा अब तक अपना रास्ता बना चुकी है। यह 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से गुजरते हुए लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक पांच दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना को कवर कर चुकी है और महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजरी है। यह फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगा, 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

प्रमुख खबरें

नागपुर MLC चुनाव: Congress के अभिजीत वंजारी ने BJP के सुधाकर कोहले को 3,271 वोटों से हराया

MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले