हिमाचल कांग्रेस के नेताओं से आज सोनिया गांधी मिलेंगी

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 22, 2022

शिमला । हिमाचल कांग्रेस में आ रही बिखराव की खबरों के बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रदेश के 11 नेताओं से मिलेंगी। प्रदेश कांग्रेस के बडे नेता दिल्ली में डेरा डाले हैं। व आलाकमान के समक्ष प्रदेश के ताजा राजनैतिक महौल का खाका पेश करेंगे।  

दरअसल , पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद हिमाचल प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस ने कसरत शुरू कर दी है। प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।  उससे पहले अगले माह शिमला नगर निगम के चुनाव तय है। लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश की राजनिति में बडा बदलाव देखने को मिल रहा है। कई कांग्रेस नेता आप का दामन थामने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल हर वर्ग हर क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाले नेता है--आम आदमी पार्टी

ऐसे में रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के 11 बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इन नेताओं से सोनिया गांधी मंगलवार दोपहर 12ः00 बजे बैठक करेंगी। दिल्ली जाने वाले नेताओं में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर और कुलदीप कुमार, सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक रामलाल ठाकुर, डॉ. धनी राम शांडिल, आशा कुमारी और हर्षवर्धन चौहान शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू कार्निवाल का शुभारंभ किया

सूत्रों के अनुसार उपनेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस में तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं। सोनिया गांधी से होने वाली बैठक में इसी पर मंथन होना है। इसके अलावा प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर भी समीक्षा की जानी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलाई थी। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र और होली की वजह से तीन बार यह बैठक टालनी पड़ी थी। 

इसे भी पढ़ें: ऊना के पंजोआ में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल

हिमाचल कांग्रेस इन दिनों नेतृत्व के मामले में पशोपेश में है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद पार्टी अभी तक यह तय नहीं कर पा रही है कि आने वाले चुनाव किस नेता के सहारे लडा जाये। मौजूदा अध्यक्ष कुलदीप राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री लोकप्रिय नेता नहीं है। जिससे चलते पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने को लेकर भी मांग समय समय पर उठती रही है। 

प्रमुख खबरें

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी खेल की भारत ने खोली पोल

Pradhan Mantri Awas Yojana पर रायपुर में भिड़े Bhupesh Baghel और Vijay Sharma, आंकड़ों पर तकरार

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर