सोनिया ने सांसदों के साथ की बैठक, कर्नाटक मुद्दे पर सरकार को घेरने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में पार्टी सांसदों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे इस सत्र में कर्नाटक और जनहित के अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरें। सोनिया के साथ बैठक के बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में कर्नाटक का मुद्दा जोरशोर से उठाया।

बैठक में मौजूद रहे एक सांसद ने बताया कि सोनिया ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे इस सत्र में सरकार को कर्नाटक के मामले और जनहित के दूसरे मुद्दों पर घेरें। उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में मुख्य रूप से कर्नाटक को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बनी रणनीति के मुताबिक दोनों सदनों में यह मुद्दा उठाया गया।’’ सोनिया ने सोमवार की शाम पार्टी के पहली बार निर्वाचित लोकसभा सदस्यों से संवाद किया था जिसमें उन्होंने सांसदों से कहा था कि कांग्रेस उन्हें पूरा सहयोग करेगी। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा