कांग्रेस स्थापना दिवस पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे सोनिया, राहुल और प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय में 28 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका लखनऊ में कांग्रेस स्थापना दिवस में समारोह में शामिल होंगी।

इसे भी पढ़ें: राहुल ‘झूठों के सरदार’, असम में निरोध केंद्र कांग्रेस शासन के दौरान बने थे: भाजपा

इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी शुक्रवार को रायपुर में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे और उसकी अगली सुबह असम में एक सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस सभा में गांधी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला कर सकते हैं। राज्य में इस कानून का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है।सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम