टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार पर सोनू निगम ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी दिव्या खोसला ने दिया ये जवाब

By रेनू तिवारी | Jun 23, 2020

बॉलीवुड एक्चर सुशांत सिंह राजपूज की मौत के बाद बॉलीवुड में नोपोटिज्म को लेकर एक नयी बहस छिड़ गयी है। पूरा बॉलीवुड दो गुटो में बट गया हैं। बॉलीवुड में बरसों से कब्जा करके बैठे कुछ लोगोें ने बाहर से आये शानदार कलाकरों को कभी नहीं अपनाया। इन्हीं कलाकारों में से एक थे सुशांत सिंह राजपूत। कहा जा रहा हैं कि सुशांत सिंह बॉलीवुड के निर्दयी रवैये से काफी परेशान थे। सुशांत की मौत को लेकर एक लंबी बहस सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इस वहन में सिंगर सोनू निगम भी कूद पड़े हैं। सोनू निगन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि माफिया केवल फिल्मों में ही नहीं है बल्कि म्यूजिक कंपनियों में भी माफिया मौजूद हैं। 

सोनू निगन का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सोनू निगम और भूषण कुमार के बीच हुई ये बहस ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगी। सोनू के इस वीडियो पर अभी भूषण कुमार की तरफ से कोई बयान नहीं आया हैं लेकिन भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम को करारा जवाब दिया हैं। दिव्या खोसला कुमार ने अपनी इंस्ट्रा स्टोरी में सोनू निगम को जवाब देते हुए लिखा कि- 'आज की सच्चाई केवल यह है कि कौन कितना अच्छा कैंपेन चला सकता है। मैं देख सकती हूं कि लोग कैसे कैंपेन चलाकर झूठ बेच रहे हैं। सोनू निगम जैसे लोग दर्शकों के दिमाग से खेल रहे हैं। भगवान इस दुनिया को बचाए।' 

 आपको बता दें कि सोनू निगम ने भी वीडियो में भूषण कुमार को उनका पुराना वक्त याद दिलाया था वही  दिव्या खोसला कुमार ने भी सोनू निगम को उनका पुराना वक्त याद दिलाया हैं। हाल ही में दिव्या खोसला कुमार याद पिया की आने लगी सॉन्ग में बतौर एक्ट्रेस नजर आयी थी। गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

प्रमुख खबरें

Guwahati Nightclub Incident | गुवाहाटी के नाइट क्लब में महिला से बर्बरता, बाउंसरों ने महिला से की मारपीट, कपड़े उतरवाने का भी आरोप

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Congress ने उतारे तीन प्रत्याशी, दो निवर्तमान MLC को फिर मौका

Asian Games | 17 वर्षीय कुमकुम मोहाद ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता भारत का पहला स्वर्ण पदक

Punjab Congress अध्यक्ष बने Pargat Singh, बोले संगठन मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम