जिस Jiah Khan को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगा था आरोप, अब उसी की डॉक्यूमेंट्री में काम करना चाहते हैं Sooraj Pancholi

By एकता | Jul 10, 2023

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली का नाम एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। दरअसल, अभिनेता ने अपनी दिवंगत प्रेमिका और अभिनेत्री जिया खान की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है। सूरज के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जिया खान के चाहनेवालों को अभिनेता का बयान बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। बता दें, इसी अप्रैल में अभिनेता को अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या मामले में सबूतों के अभाव की वजह से बरी किया गया था। मामले से बरी होते ही सूरज ने अपना पूरा फोकस अपने करियर को वापस पटरी पर लाने पर लगा दिया था। इन सब के बीच अभिनेता के नए बयान ने उन्हें फिर से विवादों में फंसा दिया है।

इसे भी पढ़ें: Do You Know... Dharmendra ने बुक किया था 100 कमरों वाला नर्सिंग होम, Hema Malini की प्रेग्नेंसी को चाहते थे छिपाना

जिया खान की आत्महत्या के बाद उनकी माँ राबिया ने सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई लगभग 10 साल चली। अंत में सबूतों के अभाव के चलते अभिनेता को बरी कर दिया गया। बता दें, सूरज ने इस बुरे दौर में उनके परिवार के साथ खड़े रहने के लिए सलमान खान का आभार व्यक्त किया था। भाईजान की फिल्म हीरो से सूरज ने 2016 में अभिनेत्री अथिया शेट्टी के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार