सौरव गांगुली से लेकर वीवीएस लक्ष्मण तक, क्रिकेट जगत ने दी माराडोना को श्रृद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2020

नयी दिल्ली। महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन से भारतीय खेल समुदाय भी शोक में डूब गया और सोशल मीडिया पर इस महानायक को श्रृद्धांजलि दी गई।भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया। ब्राजील के पेले के साथ दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दो सप्ताह पहले ही उनके दिमाग का आपरेशन हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा ,‘‘ मेरा हीरो नहीं रहा। माय मैड जीनियस रेस्ट इन पीस। मैं आपके लिये फुटबॉल देखता था।’’ गांगुली ने 2017 में कोलकाता में माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच भी खेला था।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने कहा- भारतीय गेंदबाजों के लिए बहुत सम्मान लेकिन....

भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया ,‘‘ अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना फुटबॉल के मैदान पर एक जादूगर की तरह थे। फुटबॉल ने आज एक नगीना खो दिया। उनका नाम फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिये दर्ज रहेगा।’’ चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ फुटबॉल और विश्व खेल जगत ने आज महानतम खिलाड़ियों में से एक खो दिया। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे डिएगो माराडोना। आपकी कमी खलेगी।’’

इसे भी पढ़ें: अनिरूद्ध थापा ने पहले ही मिनट में गोल दागा, चेन्नईयिन एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया

स्टायलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा ,‘‘ खेलके महानायकों में एक एक डिएगो माराडोना का निधन। खेल जगत के लिये दुखद दिन। उनके परिवार , दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना।’’ भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने लिखा ,‘‘ तमाम यादों और पागलपन के लिये धन्यवाद।’’ भारत के पूर्व फुटबॉलर आई एम विजयन ने लिखा ,‘‘ फुटबॉल के भगवान , भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम