Ram Charan Birthday: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण मना रहे 40वां जन्मदिन, ऐसा रहा फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Mar 27, 2025

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज यानी की 27 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता राम चरण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वह फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। क्टिंग का हुनर तो उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला, लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता राम चरण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

चेन्नई तमिलनाडु में 27 मार्च 1985 को राम चरण का जन्म हुआ था। राम चरण के पिता चिरंजीवी साउथ सिनेमा के मेगास्टार हैं। उनका पूरा नाम राम चरण तेजा कोनिडेला राम चरण तेजा है। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा हैदराबाद से पूरी की। बता दें कि उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी करियर

राम चरण ने साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद साल 2009 में आई फिल्म 'मगधीरा' से राम चरण रातों-रात स्टार बन गए थे। उस दौरान यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म ने अभिनेता राम चरण को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाई थी।

बॉलीवुड में सफल नहीं हुए अभिनेता

हालांकि साउथ सिनेमा में राम चरण ने अपनी पकड़ मजबूत बनाई। लेकिन बॉलीवुड में उनकी कोशिश नाकाम रही। साल 2013 में अभिनेता ने फिल्म 'जंजीर' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म की रीमेक थी। इस फिल्म में राम चरण के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा औऱ संजय दत्त जैसे स्टार थे। लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इस तरह से राम चरण की बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश नाकाम रही। लेकिन इससे अभिनेता के साउथ सिनेमा के करियर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

ग्लोबल स्टारडम

अभिनेता राम चरण के फिल्मी करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2022 में आया था। दरअसल, साल 2022 में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से एक्टर को ग्लोबल स्टारडम मिला। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की, बल्कि इसके गाने 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता। इस फिल्म के बाद अभिनेता राम चरण की फैन फॉलोइंग विदेशों तक फैल चुकी है। 

बिजनेस की दुनिया में बनाई चमक

बता दें कि रामचरण सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। वह एक्टिंग की दुनिया के साथ ही कई व्यावासायिक क्षेत्रों में भी एक्टिव हैं। इसके साथ ही वह अपने फैमिली के प्रोडक्शन हाउस कंपनी के सह-मालिक भी हैं। इस बैनर के तले कई फिल्में बन चुकी हैं। अभिनेता ट्रूजेट नामक एयरलाइन कंपनी के मालिक भी थे। उन्होंने अपनी समझदारी और निवेश से बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू