सपा का भाजपा पर आरोप, कहा सरकार ने होली, दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

समाजवादी पार्टी ने रविवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में एक-एक गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने सपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया, ‘‘झूठे वादे करने में योगी सरकार नंबर एक। चुनाव के समय उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने मुफ्त में सिलेंडर नहीं दिया।’’

इसे भी पढ़ें: आठ नवंबर को भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

उन्‍होंने कहा, ‘‘जनता से किए गए वादों को पूरा करने में देश में नम्बर एक पर है उत्तर प्रदेश सरकार।’’ शुक्‍ला ने सपा प्रमुख यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि झूठ बोलने के मामले में अखिलेश यादव के आदर्श अरविन्द केजरीवाल बन गये हैं। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘वादों को पूरा करने के मामले में प्रदेश सरकार का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है, सरकार दोबारा पांच साल के लिए बनी है और धीरे-धीरे सभी वादे पूरे होंगे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी