सपा ने भाजपा सांसद को मिर्जापुर से बनाया उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से सोमवार को अपना प्रत्याशी बदल दिया और भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद को उम्मीदवार बनाया। पार्टी ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि राम चरित्र निषाद मिर्जापुर से राजेन्द्र एस बिन्द की जगह अब पार्टी के प्रत्याशी होंगे। निषाद मछलीशहर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। 

पिछले सप्ताह ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हो गये थे। मिर्जापुर सीट से राजग ने अपना दल (एस) नेता व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिय पटेल को जबकि कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। इस सीट के लिए मतदान अंतिम चरण में 19 मई को होना है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा