सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर सरकार की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2024

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी महाकुम्भ मेले के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर तैयारियों में कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह है भाजपा सरकार में प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की तैयारी की सच्चाई। कम से कम पुलिस विभाग का काम तो बहुत पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था क्योंकि सुरक्षा प्रबंधों के लिए अंतिम दिन तक प्रतीक्षा नहीं की जा सकती।”

उन्होंने लिखा, “प्रयागराज की आहत जनता पूछ रही है कि महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने के लिए भाजपा सरकार बहुत तत्पर थी, पर वैसी तेजी प्रशासनिक प्रबंधन के लिए क्यों नहीं दिखाई जा रही। प्रबंधन करते समय प्रयागराज और मेला क्षेत्र के लिए आसपास के निवासियों की जरूरतों और समस्याओं को नजरअंदाज करने की जो शिकायतें मिल रही हैं, उनका भी तुरंत समाधान किया जाए।”

यादव ने लिखा, “कोई आपात स्थिति होने पर आवागमन और परिवहन को लेकर प्रयागराज के निवासियों के मन में जो चिंता है, उसके निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। हम चाहते हैं कि महाकुम्भ आयोजन भी हो और प्रयागराज भी गतिमान रहे।”

सपा प्रमुख ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “अगर शासन-प्रशासन महाकुम्भ की तैयारी में विफल हो गया तो सहायता करने के लिए हम अपने सच्चे समर्पित कार्यकर्ता भेजने का प्रस्ताव रखते हैं क्योंकि भाजपा वाले तो कहीं खाने-कमाने या चुनाव के जोड़-जुगाड़ में लगे होंगे।

प्रमुख खबरें

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए Atlanta पहुंचे विदेश मंत्री S Jaishankar

उत्तर प्रदेश में सुधरी कानून व्यवस्था, महिला श्रम भागीदारी 36 फीसदी पहुंची: CM Yogi

Bhutan में हिमनद झील फटने से असम के Dhubri में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट

Bosnia में EUFOR का Chinook हेलीकॉप्टर क्रैश, चार कर्मियों की मौत