एसपी ग्रुप ने रिश्वत मामले में अधिकारियों की गिरफ्तारी पर आंतरिक जांच शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शापूरजी पालोनजी समूह ने शनिवार को बताया कि समूह के पक्ष में एक अपील का निपटारा करने के लिए रिश्वतखोरी के एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए कंपनी के कई अधिकारियों के कथित आचरण की आंतरिक जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि 2004 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी लाविडिया को शापूरजी पालोनजी समूह के उप महाप्रबंधक (कराधान) विरल कांतिलाल मेहता, साईराम पालीसेट्टी, नट्टा वीरा नागा श्री राम गोपाल और साजिदा मजहर हुसैन शाह के साथ गिरफ्तार किया गया।

‘एसपी ग्रुप’ ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक बयान में बताया, “इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, समूह ने कथित आचरण की आंतरिक जांच पहले ही शुरू कर दी है और जांच के परिणाम के आधार पर आवश्यक कदम उठाएगा।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच