केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी, बोले- अच्छे लोग आ रहे हमारे पास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

बरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को गुंडों की पार्टी करार देते हुए कहा कि लोग इससे दूर हो रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मौर्य ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सपा गुंडों की पार्टी है। लोग इससे दूर हो रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे (अच्छे) लोगों का भाजपा में स्वागत है। बढ़ती महंगाई को यूक्रेन संकट का परिणाम करार देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इससे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। इससे पहले मौर्य ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर यहां आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाओं से बलात्कार की धमकी देने वाले महंत की गिरफ्तारी नहीं होने पर सपा ने उठाए सवाल 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन की वजह से भी महंगाई पर असर पड़ा है। मौर्य ने कहा कि सपा नेताओं और विधायकों ने जमीन हथियाने का काम किया है, जबकि गरीबों के पास घर नहीं है। उन्होंने कहा, सरकार कब्जा की गई जमीन खाली करवा रही है और गरीबों को घर देगी। हमारी सरकार इसी वजह से फिर से सत्ता में लौटी है। जमीन हथियाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Copy-Paste कूटनीति? Pakistan पीएम Shehbaz Sharif की X पोस्ट में Draft लेबल ने मचाया बवाल, उठ रहे हैं गंभीर सवाल

होरमुज़ में ईरानी सेना, इस्लामाबाद में फाइनल टॉक्स, US-Iran Ceasefire के बाद अब आगे क्या?

लेबनान सीज़फ़ायर का हिस्सा नहीं, Benjamin Netanyahu ने मध्यस्थ शहबाज़ शरीफ़ के दावे को नकारा

पंजाब पर कर्ज का पहाड़! 4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा, विपक्ष ने आप सरकार को घेरा