PFI के पक्ष में आये सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, पूछा- आखिर उसका जुर्म क्‍या है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

संभल। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर बृहस्‍पतिवार को राष्‍ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और आतंकवाद रोधी दस्‍ते (एटीएस) की छापेमारी और उसके पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के अभियान के बीच संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीक-उर-रहमान बर्क ने पीएफआई की हिमायत करते हुए कहा कि इस संगठन के लोगों का जुर्म क्‍या है। बर्क ने बातचीत में पीएफआई के खिलाफ जारी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उसका जुर्म क्‍या है और देश की तमाम संस्‍थाओं की तरह पीएफआई भी एक संस्था है, जैसे दूसरी संस्‍थाएं अपने कार्यक्रम चलाती हैं, वैसे ही पीएफआई भी अपने कार्यक्रम संचालित करता है। 

इसे भी पढ़ें: PFI ने लगाया NIA पर आतंक का माहौल बनाने का आरोप, रविशंकर प्रसाद बोले- जिसके खिलाफ सबूत होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा

उन्होंने कहा कि यह संस्‍था देश के मुसलमानों की समस्‍याओं से लड़ रही है। आखिर उसके लोगों को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ वर्ष 2019 में उत्‍तर प्रदेश में हुई हिंसा के मामले में पीएफआई का नाम आया था। एनआईए-पीएफआई के वित्‍तपोषण को लेकर केरल, उत्‍तर प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में छापेमारी कर रही है। इस दौरान अनेक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सपा सांसद ने मुरादाबाद में एक लड़की के साथ हुई कथित बदसुलूकी पर कहा कि सवाल कौम का नहीं, बल्कि एक बच्ची की इज्जत का है। उन्होंने कहा कि लड़की किसी जाति-धर्म की हो, मुल्क इसे बर्दाश्त नहीं करेगा, यह बेहद शर्मनाक है। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर