भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटी सपा, जमीन खरीद-फरोख्त को बनाया बड़ा मुद्दा

By सत्य प्रकाश | Feb 04, 2022

अयोध्या। 2022 विधानसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर भाजपा का गढ़ माना जाता है जिसमे अब सेंध लगाने के प्रयास में समाजवादी पार्टी राम मंदिर के नाम पर हु इज जमीनों की खरीद-फरोख्त को बड़ा मुद्दा बनाया है। दरसल 1992 के बाद अयोध्या सीट पर बीजेपी से ही अन्य दलों के उम्मीदवारों की लड़ाई होती चली आ रही है। अयोध्या में स्थानीय मुद्दों के साथ मंदिर मुद्दा प्रमुख रहा है। और राम मंदिर को लेकर राजनीतिक पार्टियों में खूब बयान बाजी होती रही है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा चुनाव के परिदृश्य को बदलने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर 21 ब्राह्मणों ने शुरू किया अनुष्ठान

वही कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं लूट पूरा इनके दिल और दिमाग में बसा हुआ है जमीन का कारोबार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में पूरी अयोध्या में किया गया है लोगों की जमीन खरीदी गई लूटी गई जिन लोगों को इसकी जांच की गई वही अपने परिवारों के नाम से जमीन को लिखा लिए सरकार आते ही सबसे पहले लूट का पर्दाफाश करेंगे वही कहा भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है अच्छा बने हम चाहते हैं और हमारी समाजवादी पार्टी भी चाहती है लेकिन मंदिर के साथ-साथ अयोध्या का विकास होना जरूरी है जिस पर बाबा जी ने ग्रहण लगा दिया है समाजवादी पार्टी विकास करेगी और प्रभु श्री राम के जनता को तरक्की व विकास के रास्ते पर ले जाएगी और भाजपा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो लूट हुई है उसकी जांच कराएंगे और दोषियों पर कार्रवाई भी कराएंगे तो वही एयरपोर्ट के नाम पर जो किसानों का उत्पीड़न हुआ है जिन अधिकारियों ने तुरंत किया है पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और निश्चित रूप से जो किसान हमारे परेशान हुए हैं उनको सही मुआवजा दिलाने का काम उनको उनका अधिकार दिलाने का काम और अयोध्या को धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार करेगी।

प्रमुख खबरें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने किए 20 IAS अधिकारियों के तबादले, शुभा वर्मा नई श्रम आयुक्त

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा