राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर 21 ब्राह्मणों ने शुरू किया अनुष्ठान

Rituals
प्रतिरूप फोटो
सत्य प्रकाश । Jan 20 2022 10:15PM

राम जन्म भूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए दूसरे चरण में राफ्ट का कार्य पूरा कर फाउंडेशन निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है, जिस पर अब पत्थरों के कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। कर्नाटक के ग्रेनाइट के पत्थर से मंदिर की प्लिंथ को बनाया जाएगा।

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण में पत्थरों के कार्य शुरू करने से पहले राम जन्मभूमि परिसर में 21 ब्राह्मणों के द्वारा अनवरत अनुष्ठान प्रारंभ किया गया है। जो कि मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने तक चलता रहेगा। यह अनुष्ठान सुबह सात बजे से शायनकाल सात बजे तक किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में ब्राह्मणों के द्वारा श्री राम नाम अखंड कीर्तन, 108 हनुमान चालीसा का पाठ व सुंदरकांड का पाठ प्रतिदिन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में बिगड़ सकता है भाजपा का समीकरण, जानिए पूरा मामला 

राम जन्म भूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए दूसरे चरण में राफ्ट का कार्य पूरा कर फाउंडेशन निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जिस पर अब पत्थरों के कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। कर्नाटक के ग्रेनाइट के पत्थर से मंदिर की प्लिंथ को बनाया जाएगा। जिसके बाद राजस्थान के पिंक सैंड स्टोन से मंदिर निर्माण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य निर्विघ्न पूरा हो। इसके लिए भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर निर्माण पूरा होने तक के लिए गर्भगृह स्थल के निकट फकीरी राम मंदिर परिसर में अखंड अनुष्ठान प्रारंभ किया गया है। जो प्रतिदिन 12 घंटे तक इस अनुष्ठान में 21 ब्राह्मणों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अवध विश्वविद्यालय ने 742 महाविद्यालय में होने वाली परीक्षाओं को किया स्थगित 

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कि हमारा लक्ष्य है मंदिर निर्माण का कार्य भी देव आराधना है। यहां जो कुछ भी घटित हो रहा है वह सब ईश्वर की कृपा है। वहीँ कहा कि प्रभु ने हम लोगों को नियमित बनाया है यह अपने आपमें हम सब का सौभाग्य है। अयोध्या अनेको महापुरुषों ने इस स्थान के लिए संघर्ष किया था। लेकिन आज वह नहीं है। फिर भी ईश्वर ने हमें यह मौका दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़