नडाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर स्पेन ने रूस को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2019

मैड्रिड। रफेल नडाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर स्पेन ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने डेविस कप मुकाबले में रूस को हरा दिया। इस साल के आखिर में नंबर वन टेनिस खिलाड़ी रहने वाले नडाल ने कारेन खाचानोव को 6.3, 7.6 से हराकर स्पेन को बराबरी दिलाई। मार्शेल ग्रानोलेर्स और फेलिसियानो लोपेज ने निर्णायक युगल मुकाबले में खाचानोव और आंद्रेइ रूबलेव को 6.4, 7.6 से मात दी। 

इससे पहले रूबलेव ने राबर्टो बतिस्ता एगट को 3.6, 6.3, 7.6 से हराकर रूस को बढत दिलाई थी। इस साल नये प्रारूप के तहत डेविस कप मुकाबले एक सप्ताह के भीतर एक स्थान पर ही खेले जायेंगे।  

इसे भी पढ़ें: रूस ने डेविस कप के पहले मुकाबले में गत चैम्पियन क्रोएशिया को हराया

अन्य मुकाबलों में आस्ट्रेलिया ने कोलंबिया को हराया। वहीं कनाडा ने अमेरिका को और फ्रांस ने जापान को मात दी। अर्जेंटीना ने चिली को और कजाखस्तान ने नीदरलैंड को शिकस्त दी। 

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी