स्पेन ने एस्ट्राजेनेका टीका केवल 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को लगाने का किया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

बार्सिलोना। स्पेन ने कोरोना वायरस से लड़ाई में एस्ट्राजेनेका टीके का इस्तेमाल केवल बुजुर्ग लोगों तक सीमित करने का फैसला किया है। यह फैसला तब लिया गया है जब यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने कहा कि उसने टीके और खून के थक्के जमने के बीच ‘‘संभावित संबंध’’ का पता लगाया है। इसके बाद कई यूरोपीय देशों ने इस टीके का इस्तेमाल सीमित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के उपनगरों पर किया मिसाइल हमला

डारियास ने कहा, ‘‘एस्ट्राजेनेका के साथ हमारी रणनीति निर्णायक है।’’ गत सप्ताह जर्मनी और फ्रांस ने टीके का इस्तेमाल बुजुर्ग लोगों तक सीमित कर दिया था और बुधवार को ब्रिटिश अधिकारियों ने सिफारिश की कि इस टीके का उपयोग 30 साल तक की आयु वाले वयस्कों पर न किया जाए। स्पेन उन यूरोपीय देशों में से एक है जिसने पिछले महीने खून के थक्के जमने का पहला मामला सामने आने के बाद एस्ट्राजेनेका टीके का इस्तेमाल रोक दिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका प्रशासन इस पर विचार करेगा कि 60 साल तक की आयु वाले उन नागरिकों के साथ क्या किया जाए जिन्होंने एस्ट्राजेनेका का पहला टीका लगवा लिया है।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा