By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021
सेंट पीटर्सबर्ग। स्पेन ने बेहद तनाव और दबाव के बीच खेले गए मैच में स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3 . 1 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन पिछले पांच मैचों में नियमित पेनल्टी पर गोल नहीं कर सका था जिनमें दो यूरो 2020 में चूके थे। इस मैच में भी अतिरिक्त समय में कई मौके गंवाये जिससे स्विटजरलैंड ने 1 . 1 से बराबरी करके मैच को पेनल्टी शूटआउट तक खींचा। इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरने के बाद आठवें ही मिनट में बढत बनाने वाली स्विटजरलैंड टीम को रक्षण की एक चूक भारी पड़ी।