Govt Constitutes Special NIA court in Manipur | जातीय हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए मणिपुर में विशेष NIA अदालत का गठन

By रेनू तिवारी | May 23, 2025

मणिपुर के चुराचांदपुर में एक सत्र अदालत को बृहस्पतिवार को जातीय हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए विशेष एनआईए अदालत के रूप में नामित किया गया। हिंसा की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक अधिसूचना में कहा कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत को एनआईए अधिनियम 2008 (2008 का 34) की धारा 11 के तहत विशेष अदालत के रूप में नामित किया गया है। एनआईए ने तीन मई, 2023 को शुरू हुई जातीय हिंसा से संबंधित तीन प्रमुख मामलों को अपने हाथ में ले लिया है। इन मामलों में जिरीबाम में छह महिलाओं और बच्चों का अपहरण और हत्या के साथ-साथ अन्य हिंसक घटनाएं शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर ठगी करने के आरोप में पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार

 

आपको बता दें कि एक अलग घटना में मणिपुर इंटीग्रिटी पर समन्वय समिति (कोकोमी) द्वारा सेना की एक इकाई द्वारा सरकारी बस पर “मणिपुर राज्य परिवहन” के साइनबोर्ड को छिपाने की कथित कार्रवाई के विरोध में आहूत 48 घंटे की हड़ताल ने गुरुवार को इंफाल घाटी में जनजीवन को बाधित कर दिया।

पांच मैतेई बहुल जिलों- इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग, बिष्णुपुर और थौबल में दुकानें, स्कूल, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहीं। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम किया, टायर जलाए और धरना दिया, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। शिरुई लिली महोत्सव के लिए उखरुल जाने वाले वाहनों को परिचालन की अनुमति दी गई।

इसे भी पढ़ें: सूद ने दिल्ली विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की घोषणा की

 

बिष्णुपुर जिले में, महिला प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक प्रतिशोध के तौर पर केंद्रीय बलों के वाहनों पर “मणिपुर और कांगलीपाक” लिखे स्टिकर चिपकाए। कांगलीपाक मणिपुर का पुराना नाम है। 

प्रमुख खबरें

Vaishno Devi College controversy: प्रदर्शनकारियों ने LG Manoj Sinha का पुतला जलाया, वापस जाओ के नारे

गरीबों के काम का अधिकार छीना! CWC की बैठक में Kharge बोले- MGNREGA पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जब बड़े-बड़े स्टार्स ने ठुकराई मूवी; तब 1 रुपये में सलमान खान ने की थी फिल्म , जानिए क्या था वो रोल!

किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन