स्पाइसजेट ने संस्थापक अजय सिंह को 32 करोड़ रुपये का अग्रिम दियाः रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2025

संकटों में घिरी एयरलाइन स्पाइसजेट ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह को 32 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त अग्रिम उपलब्ध कराया था जिसे उनके मासिक वेतन से समायोजित किया जा रहा है।

वार्षिक रिपोर्ट कहती है कि इस राशि का हिस्सा कंपनी की नीतियों के अनुरूप अप्रैल एवं मई 2025 में अजय सिंह के वेतन से समायोजित किया गया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अग्रिम कंपनी के हितों के लिए हानिकारक नहीं है।

वित्त वर्ष 2024-25 में अजय सिंह का कुल पारिश्रमिक 7.2 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच, कंपनी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह अग्रिम भुगतान न तो अनुदान है और न ही विशेष छूट, बल्कि एक सामान्य नीति के तहत दी गई राशि है, जिसकी वसूली व्यवस्थित तरीके से की जा रही है। स्पाइसजेट ने पिछले वित्त वर्ष में 58.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान