By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020
चेन्नई। यहां सोमवार को उतरने से पहले एक विमान में मामूली तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, सभी यात्रियों को विमान के उतरने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 140 यात्री सवार थे।
इसे भी पढ़ें: स्पाइसजेट के स्टाफ ने ऐसा क्या कहा जिससे खफ़ा हो गईं सांसद प्रज्ञा ठाकुर
एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वाराणसी-चेन्नई के बीच सेवा देने वाले स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, फिर भी इसने सामान्य तरीके से लैंडिंग की। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को सामान्य तरीके सेविमान से सुरक्षित निकाल लिया गया।