SpiceJet की 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

मुंबई। संकटग्रस्त स्पाइसजेट आने वाले दिनों में कम से कम 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एयरलाइन ने लागत में कमी लाने और अपने कम होते विमान बेड़े के संचालन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए यह फैसला किया है। मामले से वाकिफ अधिकारियों में से एक ने बताया कि वित्तीय संकट, कानूनी लड़ाई तथा अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए वाहक अधिक कर्मचारियों को छोड़ने के लिए कह सकता है क्योंकि अभी जितने विमान सेवा में हैं उनकी तुलना में कर्मचारी अधिक हैं। 


अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन में करीब 9,000 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या 10-15 प्रतिशत कम करने पर विचार किया जा रहा है। कुल लागत को कम करने के लिए छंटनी आवश्यक है और वार्षिक बचत 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है। 15 प्रतिशत की कटौती का मतलब होगा कि करीब 1,350 लोग अपनी नौकरियां खो देंगे। मामले की जानकारी रखने वाले दूसरे अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों में छंटनी की आशंका है और अंतिम सूची तैयार की जा रही है। हालांकि, छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

H-1B वीजा पर भारत में फंसे हजारों प्रोफेशनल: अमेरिका की नई चेतावनी, देश में बढ़ी टेंशन

Australia के दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती

ताइवान पर चीन का जस्टिस मिशन: मिसाइलें दागीं, बंदरगाह घेराव की डराने वाली ड्रिल, India पर भी असर!

Chamoli Tunnel Crash: 60 घायल, निर्माण सामग्री ढो रही ट्रेन से टकराई श्रमिकों को ले जा रही ट्रेन, प्रशासन अलर्ट