पाकिस्तान की टीम में फूट, Babar-Shaheen के विवाद पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी ने अपने विचार साझा किए

By रितिका कमठान | Sep 18, 2023

पाकिस्तान की टीम को एशिया कप 2023 में श्रीलंका से दो विकेट से हारने के बाद बाहर होना पड़ा था। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम को सुपर 4 में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले टीम भारत से भी हार गई थी, जिस कारण वो सबसे खराब टीम साबित हुई।

इस मुद्दे पर भीड़े दोनों खिलाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबर आजम ने टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असंतोष जताया है। हालांकि शाहीन शाह अफरीदी ने बाबर को उन खिलाड़ियों के योगदान को पहचानने की सलाह दी जिन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया था। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस मुद्दे पर बहस बेहद तीखी हो गई थी। इस गर्मागर्मी के बाद पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सदस्य ने इन सभी अफवाहों का खंडन किया है।

पाकिस्तान की प्रमुख वेबसाइट क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार वरिष्ठ खिलाड़ी ने किसी भी विवाद से इनकार किया। टीम के सदस्य ने कहा कि खिलाड़ियों ने बैठक में केवल अपने विचार साझा किए। टीम के सदस्य ने बताया है कि टीम पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस कर रही है और आलोचकों की चिंता नहीं है। वेबसाइट के हवाले से वरिष्ठ खिलाड़ी ने कहा, एक मैच हारने से हमारे आलोचकों को अपनी राय व्यक्त करने का मौका मिलता है, लेकिन ये केवल नकारात्मक अटकलें हैं। इन अफवाहों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। टीम में सब सही है इसकी पुष्टि करने के लिए टीम के सदस्य ने बताया कि सभी लोगों ने बैठक में साथ में हिस्सा लिया। टीम के साथ फ्लाइट में भी साथ में लौटे। 

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब