खेल मंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तीसरा चरण लॉन्च किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

गुवाहाटी। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा चरण लांच किया जिनका आयोजन अगले साल 10 से 22 जनवरी तक किया जायेगा। तीसरे चरण में दो अतिरिक्त खेल साइक्लिंग और लॉन बॉल्स जुड़ जायेंगे। पूरे देश से 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागी भाग लेंगे जिसमें 13 दिन में कुल 451 पदक दाव पर लगे होंगे। 

रीजीजू के अलावा असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी इस मौके पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में तीसरे चरण का शुभंकर, खिलाड़ियों की जर्सी, लोगो और थीम गान भी पेश किया गया। इस मौके पर शीर्ष एथलीट हिमा दास, स्वप्ना बर्मन और लवलीना बोरगोहेन भी मौजूद थीं। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प