खेल मंत्रालय ने क्रिकेटरों को बेसबॉल खिलाड़ी बनाने की बात को बकवास करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2025

खेल मंत्रालय ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि एशियाई खेलों या ओलंपिक खेलों में पदक जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए देश के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को बेसबॉल खिलाड़ी बनाने पर विचार करेगा। मंत्रालय ने इस तरह की अटकलों को कपोल कल्पित करार देते हुए कहा कि इस तरह के विचार पर कभी भी किसी भी स्तर पर चर्चा या विचार नहीं किया गया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से काल्पनिक है। बेसबॉल को मंत्रालय से मान्यता भी हासिल नहीं है। साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) क्रिकेट में क्यों आएगा या क्रिकेट खिलाड़ियों को बेसबॉल खिलाड़ी में क्यों बदलेगा।’’ बेसबॉल 1994 से एशियाई खेलों और 1992 से ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहा है। भारत ने इस खेल में कभी भाग नहीं लिया है। देश में एक भारतीय एमेच्योर बेसबॉल महासंघ है जो खेल की वैश्विक संस्था से संबद्ध है, लेकिन यह खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त नहीं है और ना ही सरकार से किसीभी तरह के वित्त पोषण का हकदार है।

मंत्रालय के सूत्र ने कहा, ‘‘एमओसी की बैठक में इस पर चर्चा नहीं की गई। हम यह सुनिश्चित करने में व्यस्त हैं कि हम उन खेलों में सुधार करें और आगे बढ़ें जिनमें हम काफी अच्छा कर रहे हैं। हमारे पास इस तरह की किसी चीज में शामिल होने के लिए समय नहीं है।’’

इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘'कोई भी महत्वाकांक्षी क्रिकेटर बेसबॉल की ओर क्यों रुख करेगा। क्या यह व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य करियर विकल्प है। विशेषकर तब जब आपके पास आईपीएल और राज्य टी20 लीग जैसे विकल्प हों। यहां तक ​​कि अनौपचारिक टेनिस-बॉल क्रिकेट लीग भी लगभग 40-50 लाख रुपये प्रति वर्ष की पेशकश कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Chunav: तीसरे चरण में 68.39 फीसदी वोटिंग, Naharpura में सबसे ज्यादा मतदान

शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में उतारना बेहद जरूरी, Shahjahanpur में बोलीं Anandiben Patel

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 2 की मौत और 52 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार