श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना महज हथकंडा, केरल में UDF और LDF के बीच होगी सीधी टक्कर: तारिक अनवर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस की केरल इकाई के प्रभारी तारिक अनवर ने मेट्रोमैन ई. श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने को महज ‘‘हथकंडा’’ करार दिया और कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में यूडीएफ और सत्तारूढ़ एलडीएफ के बीच सीधी टक्कर रहेगी और लोग भाजपा पर अपना ‘‘वोट’’ बर्बाद नहीं करेंगे। अनवर ने साथ ही कहा कि राज्य में भाजपा अहम भूमिका में नहीं होगी। कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करना पार्टी की परंपरा नहीं है और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम चुनाव बाद आपसी सहमति से तय होगा। 

यह पूछे जाने पर कि ऐसे कौन से मुद्दे हैं जिनसे एलडीएफ को आने वाले चुनावों में झटका लग सकता है, उन्होंने कहा कि अमेरिका की कंपनी से हाल ही में हुए करार से मछुआरों में असंतोष है और कोविड-19 के दौरान ‘कुप्रबंधन’ से भी लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा,‘‘ स्थितियां यूडीएफ के पक्ष में हैं क्योंकि पांच वर्षों से यहां सरकार के खिलाफ लहर है।’’ मेट्रोमैन ई श्रीधरन के भाजपा के शामिल होने और चुनाव पर इसके असर के बारे में पूछे जाने पर अनवर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इससे कोई खास प्रभाव पड़ेगा। वह अच्छे टेक्नोक्रेट हो सकते हैं लेकिन उनका जनता के साथ कोई संबंध नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मेट्रो मैन से मिलेगी पॉवर और उड़न परी से रफ्तार, केरल में कमल के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी 

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ केरल की जनता राजनीतिक रूप से बेहद सजग है और मुझे नहीं लगता कि अचानक से कोई नाम आगे कर देने से कोई खास अंतर पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य में मौजूगी सीमित है इसलिए वे इस प्रकार के ‘‘हथकंडों’’ से अपनी मौजूदगी का एहसास कराना चाहते हैं। अनवर ने कहा भाजपा राज्य में अहम भूमिका में नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध