विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से एक दूसरे से भिड़ेंगे पंजाब और हैदराबाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

दुबई। लगातार तीन जीत से फिर से पटरी पर लौटने वाला किंग्स इलेवन पंजाब और पिछले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को यहां अपना विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से एक दूसरे का सामना करेंगे। किंग्स इलेवन और सनराइजर्स की स्थिति एक जैसी है। इन दोनों टीमों के 10 मैचों में आठ अंक हैं लेकिन हैदराबाद की टीम बेहतर रन गति के कारण आठ टीमों की तालिका में अपने प्रतिद्वंद्वी से एक पायदान आगे पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिये इन दोनों टीमों को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। किंग्स इलेवन के लिये टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन पिछले तीन मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है। किंग्स इलेवन ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया तथा केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। किंग्स इलेवन की बल्लेबाजी सुरक्षित हाथों में है।

इसे भी पढ़ें: पाक कोच मिसबाह की ICC को सलाह, इस कारण से बढ़ा देनी चाहिए WTC की अवधि

जैसन होल्डर को शामिल करने से सनराइजर्स की गेंदबाजी मजबूत हुई है। वेस्टइंडीज के इस आलराउंडर ने रॉयल्स के खिलाफ 33 रन देकर तीन विकेट लिये। लेकिन टीम के युवा खिलाड़ियों प्रियम गर्ग, अब्दुल समद और टी नटराजन को अधिक जिम्मेदारी संभालने की जरूरत है। टीमें इस प्रकार हैं : सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी। किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलजेन, सिमरन सिंह। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार