श्रीलंका पुलिस ने गोटाबाया पैलेस से मिले 1 करोड़ 78 लाख रुपए अदालत को सौंपे, मजिस्ट्रेट ने पूछा- ये राशि 3 हफ्ते तक क्यों नहीं जमा कराई गई?

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2022

जनता का आक्रोश झेलने के बाद पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 9 जुलाई को कोलंबो के सरकारी आवास से भाग खड़े हुए। जिसके कुछ दिन अपने ही देश में रहने के बाद वो मालदीव से होते हुए सिंगापुर चले गए। वहां से श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष को ईमेल द्वारा त्याग पत्र भेज दिया। गोटबाया के छिपने के बाद उनके महल पर गुस्साई भीड़ ने कब्जा कर लिया था। प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने यह भी दावा किया कि वहां से भारी मात्रा में धन बरामद किया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास से सरकार-विरोधी प्रदर्शनकारियों को मिली लाखों रुपये की नकद राशि एक अदालत के समक्ष पेश की। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका की सारी उम्मीदें खत्म, विश्व बैंक ने कर्ज देने से किया इनकार

गौरतलब है कि देश की आर्थिक बदहाली से परेशान सैकड़ों प्रदर्शनकारी नौ जुलाई को मध्य कोलंबो के उच्च सुरक्षा वाले ‘फोर्ट’ इलाके में स्थित तत्कालीन राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास में घुस आए थे। प्रदर्शनकारियों को राजपक्षे के आवास से एक करोड़ 78 लाख 50 हजार श्रीलंकाई रुपये बरामद हुए थे। एक ऑनलाइन पोर्टल ‘न्यू फर्स्ट’ ने बताया कि कोलंबो केंद्रीय अपराध जांच प्रभाग के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत के बृहस्पतिवार के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को यह राशि सौंपी।  

प्रमुख खबरें

Quick Cooking Tips: घर पर मिनटों में बनाएं Tasty Achari Paneer Papad Roll, मानसून का बढ़ेगा मजा

संवाद से ही सुलझेगा युवा असंतोष

Tennis Ball Exercise से बढ़ाएं अपना Focus और Brain Speed; विशेषज्ञों ने बताए इसके अद्भुत स्वास्थ्य फायदे

Houthi Rebels का Eye for an Eye एक्शन, Bab al-Mandeb Strait में Saudi Arabia की समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान