आतंकवादी हमले के दस साल बाद पाकिस्तान में पहला टेस्ट खेलेगी श्रीलंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

इस्लामाबाद। दस साल पहले पाकिस्तानी सरजमीं पर आतंकवादी हमला झेल चुकी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम बुधवार से यहां पहला टेस्ट खेलेगी जो यहां टेस्ट क्रिकेट की बहाली की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंकाई टीम के वीडियो के साथ ट्वीट किया ,‘‘पाकिस्तान पहुंचे।’’ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है। श्रीलंका की टीम भारी सुरक्षा के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी में और दूसरा कराची में खेलेगी। वर्ष 2009 में लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के बाहर श्रीलंकाई टीम की बसों के काफिले पर आतंकवादी हमले में आठ लोग मारे गए थे और सात खिलाड़ी तथा अधिकारी घायल हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: निर्णायक मुकाबले में अपनी कमियों को दुरूस्त करके उतरेगी टीम इंडिया

श्रीलंकाई टीम ने सितंबर और अक्तूबर में यहां छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला खेली। पाकिस्तान की मौजूदा टीम में से किसी खिलाड़ी ने अपने देश में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दोनों टीमों के लिये यह दूसरी श्रृंखला है। यह पाकिस्तान के कोच मिसबाह उल हक और श्रीलंका के मिकी आर्थर के बीच भी मुकाबला होगा। आर्थर अगस्त तक पाकिस्तान के कोच थे जिन्हें हटाकर मिसबाह को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक