श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2025

श्रीलंकाई नौसेना ने इस द्विपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछलियां पकड़ने के आरोप में बृहस्पतिवार को भारत के 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौका जब्त कर ली। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये गिरफ्तारियां डेल्फ़्ट द्वीप के उत्तरी समुद्री क्षेत्र में ‘विशेष अभियान’ के दौरान की गईं। बयान में कहा गया कि 11 मछुआरों को कांकेसंथुरई बंदरगाह लाया गया और कानूनी कार्यवाही के लिए उन्हें मैलाडी के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।

ऐसे क्षेत्रों में दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद विषय है, यहां तक ​​कि श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उन मछुआरों की नौकाओं को जब्त भी किया।

प्रमुख खबरें

800 इंडस्ट्रीज़ बंद होंगी, सड़कों पर सिर्फ़ DTC बसें चलेंगी, दिल्ली सरकार का बड़ा प्रदूषण एक्शन प्लान

Madhya Pradesh: दमोह में ब्रेक फेल होने से पुलिया से गिरा डंपर, तीन की मौत, एक लापता

Mumbai की एक अदालत ने भगोड़ा हीरा कारोबारी Mehul Choksi की याचिका खारिज की

Goa Court ने आग की घटना वाले नाइटक्लब के दो प्रबंधकों को जमानत दी