श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल: पूर्व IAS ऑफिसर जो चुने गए थे सिक्किम के राज्यपाल, जानिए कांग्रेस पार्टी के नेता के बारे में

By निधि अविनाश | Apr 11, 2022

श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल एक भारतीय नेता और आईएएस के पूर्व अधिकारी हैं। अक्टूबर 2019 में, वह महाराष्ट्र, भारत के सतारा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा के सदस्य हैं। पाटिल ने एमए अर्थशास्त्र और एलएलबी की पढ़ाई की। वह 1979 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। इसके बाद उन्होंने बीड जिले और पुणे जिले के कलेक्टर के रूप में कार्य किया। वह महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: UP के मुख्यमंत्री कार्यालय और IMD के बाद पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक, नजर आ रहा सेम पैटर्न

पाटिल 1999 से 2009 तक भारत की 13वीं और 14 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में भी चुने गए। साल 2013 में उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उन्होंने इस पद को अगस्त 2018 तक जारी रखा था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल को सिक्किम का राज्यपाल 3 जुलाई 2013 को नियुक्त किया था। बता दें कि उन्होंने यह पद बाल्मीकि प्रसाद सिंह के स्थान पर मिली थी। वहीं अक्टूबर 2019 के अपचुनावों में पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले को 87,000 से अधिक मतों से हराकर उन्हें तीसरी बार संसद सदस्य के रूप में चुना गया।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान