RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 7 लोगों की मौत

By Kusum | Jun 04, 2025

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी का जश्न बुधवार को एक दुखद हादसे में बदल गया। दरअसल, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई। स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में कई लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि, इस भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के बावजूद स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जारी है। 

आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक बताई जा रही है। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं।  

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई