पेगासस मामले में JPC जांच की जरूरत नहीं, स्थायी समिति करेगी अपना काम: शशि थरूर

By अनुराग गुप्ता | Jul 22, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग कर कथित निगरानी किए जाने के मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच की मांग को खारिज किया है। आपको बता दें कि शशि थरूर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़ी संसदीय समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने साफ किया है कि जेपीसी जांच की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में समिति अपना काम करेगी और यह मामला पहले से ही समिति के समक्ष है। 

शशि थरूर ने कहा कि सरकार कह रही है कि उन्होंने कोई अनधिकृत निगरानी नहीं की है। इसके लिए सरकार की बात माननी चाहिए, लेकिन अगर वे यह कह रहे हैं कि अधिकृत निगरानी थी तो उन्हें यह बताना होगा कि यह किस आधार पर अधिकृत था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह