सेमीफाइनल में जगह बनाने के बावजूद खुश नहीं स्टार्क, कहा- चीजों को हल्के में नहीं ले सकते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2019

लंदन। आस्ट्रेलिया विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बना लेकिन टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क ने कहा कि गत चैंपियन टीम नाकआउट चरण से पहले चीजों को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती। आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को लार्ड्स में मेजबान इंग्लैंड को 64 रन से हराकर अंतिम आठ में जगह सुनिश्चित की। सेमीफाइनल से पहले आस्ट्रेलिया को हालांकि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और लीग मैच खेलने हैं।

इसे भी पढ़ें: स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने शाकिब अल हसन को बताया लीजैंड

उन्होंने कहा, ‘‘बेहरेनडोर्फ ने शानदार गेंदबाजी की, खूबसूरत और वह पांच विकेट लेने का हकदार था और यहां लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन देखकर काफी खुशी हुई। मैंने अतीत में मिशेल जानसन के साथ गेंदबाजी की है और आज के प्रदर्शन ने साबित किया कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि अगर पिच और स्थिति अनुकूल है तो आप दो बायें हाथ के तेज गेंदबाजों के साथ नहीं उतर सकते।’’

प्रमुख खबरें

RAW Chief Parag Jain के Dhaka में कदम रखते ही Pakistani ISI की बढ़ गयी बेचैनी, Bangladesh पर पैनी नजर रख रहा है India

PM Modi का NDA सांसदों ने Parliament में तिरंगा लहराकर स्वागत किया

Prabhasakshi NewsRoom: Assam Arunachal Border पर क्यों चली गोलियां? 804 किलोमीटर सीमा पर 1200 विवाद क्यों नहीं सुलझ रहे हैं?

Amarnath Yatra Rituals: कैसे करें बाबा बर्फानी की पूजा और क्या है प्रसाद वितरण का सही तरीका