कुमारस्वामी ने जेडीएस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जेडी(एस) कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों के लिए खुद को तैयार रहने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी को गठबंधन सहयोगियों के बीच ‘‘भरोसे की कमी’’ के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए नजर आए कि कभी भी चुनाव हो सकते हैं। अगले साल या फिर दो-तीन साल बाद भी। 

इसे भी पढ़ें: तीन भाषा नीति के नाम पर दूसरों पर कोई भाषा नहीं थोपी जानी चाहिए: कुमास्वामी

वीडियो में निखिल कहते हैं , ‘‘हमें अब शुरुआत करने की जरूरत है। हमें यह नहीं कहना चाहिए कि हम इसे बाद में करेंगे। हमें अगले महीने से शुरू करना होगा। हमें नहीं पता कि यह (चुनाव) कब होंगे, अगले साल, दो या तीन साल बाद । जेडी(एस) नेताओं को तैयार रहना चाहिए। ’’ हालांकि, हाल में मंड्या में लोकसभा चुनाव हार चुके निखिल ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और उनके पिता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे । 

इसे भी पढ़ें: Cong-JDS सरकार के स्वयं गिरने की प्रतीक्षा करेगी भाजपा: येदियुरप्पा

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को कोई दिक्कत नहीं है। यह (अपना कार्यकाल) पूरा करेगी। मीडिया की खबरों के कारण आपको तनाव होता है। ऐसा नहीं है। हमें पता है कि अंदर (सरकार) क्या है। कुमार अन्ना (कुमारस्वामी) अगले चार साल भी (सरकार) चलाएंगे।’’ यह वीडियो मंड्या में जनता दल (सेक्युलर) के कार्यकर्ताओं से निखिल की बातचीत का है। सबसे पहले इसे पार्टी के कार्यकर्ता सुनील गौड़ा दांडिगनाहल्ली ने शेयर किया। 

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बना है, तो जान लें इसके हानिकारक परिणाम

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में तीनों सीटों पर शिकस्त मिलने के आसार

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए रही शानदार, Sensex 411 अंक उछलकर 74,141 पर पहुँचा