इंदौर मोब लीचिंग मामले पर प्रदेश के डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- पीएफआई और एसडीपीआई की कोई भूमिका नहीं

By सुयश भट्ट | Aug 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चूड़ी बेचने वाले से मार पीट के बाद सेंट्रल कोतवाली थाने पर प्रदर्शन के मामले में प्रदेश के डीजीपी का एक बड़ा बयान सामने आया है। डीजीपी विवेक जोहरी ने कहा कि प्रदर्शन में पीएफआई और एसडीपीआई की बिल्कुल भूमिका नहीं थी।

आपको बता दें कि चूड़ी बेचने वाले तस्लीम उर्फ अकलीम से मारपीट के बाद बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में सेंट्रल कोतवाली थाना के बाहर प्रदर्शन किया था। इसे लेकर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में एसडीपीआई और पीएफआई के लोगों की भूमिका सामने आई है। हालांकि अब डीजीपी विवेक जोहरी ने इस बात से इंकार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक हुई संपन्न, मुख्यमंत्री ने दी नसीहत, कहा- स्वागत सत्कार से नेता बनाएं दूरी

दरअसल इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में एक विशेष समुदाय का युवक चूड़ी बेचने पहुंचा था। वहां उसका नाम पूछने के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। वहीं युवक ने कोतवाली थाना में शिकायत की कि उसके पास मौजूद 10 हजार रुपए, आधार कार्ड, सहित अन्य दस्तावेज और 25 हजार की चूड़ियों को आरोपियों ने लूट लिया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप