राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच प्रदेश प्रभारी बोले, गहलोत सरकार के पास 109 विधायकों का समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी तेवर अपना लेने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने दावा किया है कि राज्य के 109 विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में हैं और उन्होंने इस संबंध में एक समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।उन्होंने कहा कि कुछ और विधायक भी मुख्यमंत्री गहलोत के संपर्क में हैं और वे भी समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कर देंगे। राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच पांडे ने मुख्यमंत्री निवास पर रविवार देर रात ढाई बजे संवाददाताओं से कहा, ‘‘109 विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताते हुए पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार