भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षणार्थी के रूप में शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Dec 02, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 1059 मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 3 दिसंबर को पंचशील नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा प्रशिक्षणार्थी के रूप में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

राजधानी भोपाल के पंचशील नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार को प्रातः 11.00 बजे से श्री गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एक सामान्य प्रशिक्षणार्थी के रूप में शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का निवास क्षेत्र चार इमली राजधानी भोपाल के पंचशील नगर मंडल के अंतर्गत ही आता है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा