तथाकथित भ्रष्टाचार के आरोपी सांसद डामोर को प्रदेश अध्यक्ष ने किया तलब, मीडिया से मांगी माफी

By सुयश भट्ट | Dec 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सांसद गुमान सिंह डामोर पर एक बड़ा आरोप लगा है। 600 करोड़ रुपए के घोटाले में नाम आने और जुर्म दर्ज होने के बाद संगठन ने उन्हें इस मामले में तलब किया है।

इसे भी पढ़ें:MP में कोरोना का कहर जारी, CM शिवराज लेंगे बैठक 

फिलहाल वे संगठन के सामने अपनी बात रख रहे हैं। जब वे संगठन कार्यालय से बाहर निकले तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। वे बिना जवाब दिए कैमरे से बचते हुए निकल गए।

आपको बता दें कि 600 करोड़ के घोटाले में डामोर पर एफआईआर दर्ज की गई है। डामोर पर है आरोप है झाबुआ अलीराजपुर जिले में कार्यपालन यंत्री रहते हुए करोड़ों का घोटाला किया था। सरकारी नौकरी से इस्तीफा होने के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी। पार्टी की मानें तो घोटाला सांसद बनने के पहले का है। और इसी कारण पार्टी की ओर से सख्त कार्रवाही की उम्मीद कम ही है।

इसे भी पढ़ें:तमाशबीन भीड़ के बीच फौजी ने दिखाया दम, नहर में बहते विद्युतकर्मी को बचाया 

वहीं बीजेपी कार्यालय से बाहर निकलते समय मीडिया कर्मियों से बदसलूकी के बाद सांसद गुमान सिंह डामोर ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि किसी से मिलने जाना था इसलिए आप लोगों के साथ गलती से धक्का-मुक्की हुई उसके लिए माफी चाहता हूं।

उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं कभी अलीराजपुर, झाबुआ में पदस्थ नहीं रहा, तो घोटाले का सवाल ही नहीं उठटा है। घोटाला कहा से करूंगा। मेरे खिलाफ कोर्ट में जो जानकारी दी गई है वह गलत है। अभी मैंने पूरे मामले को पढ़ा नहीं है। मुझे सिर्फ नोटिस दिया गया है हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच