केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर फिर से चर्चा में आए राम मंदिर को लेकर दिए उनके तीन बयान, बीजेपी ने कहा- अपनी नानी को पहुंचाई ठेस

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2021

यूपी में 2022 का शंखनाद भले ही अभी न हुआ हो लेकिन चुनावी महाभारत शुरू हो चुकी है। एक बात तो साफ है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव का केंद्र बिन्दु अयोध्या रहेगा। भगवान राम से लेकर अयोध्या तक सियासत का सफर हो चुका है और तमाम दलों का अयोध्या प्रेम भी देखने को मिल रहा है।  आम आदमी पार्टी अयोध्या से फुल चुनावी मोड में आना चाहती है, लेकिन इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

राम मंदिर को लेकर केजरीवाल के तीन चर्चित बयान 

  • केजरीवाल ये कहते हुए सुनाई पड़ते हैं कि जब बाबरी मस्जिद का ध्वंस हुआ तब मैंने नानी से पूछा कि अब तो आप बड़े खुश होगे। अब तो राम का मंदिर बनेगा। वो बोलीं ना बेटा मेरा राम किसी मस्जिद को तोड़कर ऐसे मंदिर में नहीं बस सकता।
  • एक दूसरे बयान में केजरीवाल कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि अब ये बार-बार पिछले एक महीने से बीजेपी ने कहना चालू कर दिया मंदिर वहीं बनाएंगे। हम कहते हैं जी कब बनाओगे? कहते हैं डेट नहीं बताएंगे। लेकिन हर पांच साल में कहते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे।
  • मैं सोच रहा था कि अगर जवाहर लाल नेहरू जी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की जगह मंदिर बना देते तो क्या इस देश का विकास हो सकता था? 

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित