अयोध्या पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राम जन्मभूमि के किए दर्शन

Arvind Kejriwal
अंकित सिंह । Oct 26 2021 10:16AM

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की 403 सीटों पर चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए अपने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी समीकरणों को साधने की कोशिश में जुट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे हैं जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की है। अरविंद केजरीवाल के साथ राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद रहे। इसके साथ ही केजरीवाल ने अयोध्या के राम जन्मभूमि के भी दर्शन किए। केजरीवाल पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे तब वह राम जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की 403 सीटों पर चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए अपने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया गया है। संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल रामराज चाहते हैं। ऐसा रामराज्य चाहते हैं जिसमें आम आदमी की खुशहाली हो। लोग भयमुक्त होकर अपना जीवन जी सकें। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़