केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण बेहद खुशी का क्षण : अरुण योगीराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

बेंगलुरू। मैसुरू के मूर्तिकार अरुण योगीराज की कई महीनों की कड़ी मेहनत आखिरकार उस समय सफल हो गयी जब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में भगवान शिव के धाम केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। इस क्षण से बेहद प्रसन्न एवं उत्साहित योगीराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह हमारे लिए बेहद खुशी का पल है। हमने प्रतिदिन कम से कम 14 घंटे काम कर नौ महीने की कड़ी मेहनत के बाद शंकराचार्य की मूर्ति को तैयार किया।’’

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

उनके मुताबिक, 12 फुट ऊंची प्रतिमा का वजन करीब 28 टन है। मूर्ति जुलाई में बनकर तैयार हो गयी थी, जिसके बाद इसे उत्तराखंड ले जाया गया। मूर्ति को भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से निर्धारित स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि परिवार में हुए एक हादसे की वजह से वह इस कार्यक्रम में जा नहीं सके।

प्रमुख खबरें

गोल्ड से ज्यादा LA 2028 Olympics के लिए सीधा टिकट मायने रखता है: Savita Punia

Mahalaxmi Vrat Udyapan 2026: महालक्ष्मी व्रत समापन पर करें कलश विसर्जन, दोपहर 12:35 बजे तक है Shubh Muhurat

Meerut Police Encounter: बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

Shukra Vakri से Mesh, Mithun और Kark राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी तरक्की