जामा मस्जिद के नीचे हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति! साक्षी महाराज बोले- विष्णु का था मंदिर

By अंकित सिंह | May 18, 2022

देश में अलग-अलग मस्जिदों को लेकर फिलहाल विवाद चल रहा है। इन दिनों वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवाद सुर्खियों में है। वही ताजमहल और मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद का भी मुद्दा गर्म है। इन सब के बीच अब दिल्ली स्थित जामा मस्जिद पर भी हिंदू संगठनों ने अपना हक जताना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, जामा मस्जिद का भी सर्वे कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद ही वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे कराया गया था। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के कुएं में बड़ा सा शिवलिंग मिला है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर वाराणसी के प्रशासन को बड़ा आदेश भी दिया है। लेकिन कहीं ना कहीं मस्जिदों को लेकर लड़ाई अब बड़ी होती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, पार्टी नेताओं पर लगाए बड़े आरोप, CAA-NRC को लेकर कही यह बात

दूसरी ओर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने जामा मस्जिद को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि जिस जगह पर जामा मस्जिद बनाई गई है वहां भी मंदिर था। साक्षी महाराज ने तो यह भी बता दिया कि यमुना किनारे भगवान विष्णु का मंदिर था। उन्होंने दावा किया कि मैं इस सब बात को 2009 से उठा रहा हूं जब मैं मथुरा का विधायक था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है। 

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती