स्टरलाइट टेक ने कहा बीएसएनएल पर बकाया अब 100 करोड़ रुपये से कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2020

नयी दिल्ली। डेटा नेटवर्क समाधान प्रदाता कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज का भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ऊपर बकाया अब 100 करोड़ रुपये से कम रह गया है। कंपनी को उम्मीद है कि बीएसएनएल इस साल ही शेष बकाये के बड़े हिस्से का भुगतान कर देगी। स्टरलाइट टेक समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आनंद अग्रवाल ने यह कहा। बीएसएनएल के ऊपर स्टरलाइट का बकाया 2018 के अंत तक 230 करोड़ रुपये के करीब रह गया था। उन्होंने पीटीआई-से कहा, बीएसएनएल के ऊपर हमारा बकाया अब 100 करोड़ रुपये से नीचे आ गया है ... और हमारा मानना है कि इसका एक बड़ा हिस्सा चालू कैलेंडर वर्ष के भीतर चुका दिया जाना चाहिये। 

इसे भी पढ़ें: इंजन हवा में बंद होने की घटनाओं के बाद FAA ने बोइंग 737 विमानों की जांच का निर्देश दिया

कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 96 प्रतिशत की गिरावट के साथ जून तिमाही में 5.96 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान कंपनी की कुल आय 38.5 प्रतिशत घटकर 885.7 करोड़ रुपये रह गयी। यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी के वृद्धि की राह पर लौटने की उम्मीद है, अग्रवाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में निश्चित रूप से कुछ वृद्धि देखने को मिलेगी और तीसरी तिमाही में पूरी तरह से सामान्य हो जायेगी।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार