IPL के लिए अभी भी भारत में रुके हुए है स्टीव स्मिथ! मार्क टेलर क्यों हैरान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर इस बात को लेकर आश्चर्यचकित हैं कि कोरोना वायरस महामारी के बाद भी ‘काफी संख्या’ में उनके देश के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए भारत में रूके हुए हैं, खासकर छोटी रकम का करार पाने वाले स्टीव स्मिथ। ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी भारत में कोविड-19 मामले के बढ़ने के बाद स्वदेश लौट गये हैं लेकिन उनके 14 खिलाड़ियों के अलावा कुछ कोच और कमेंटेटर आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं। टेलर ने ‘चैनल 9’ पर एक चर्चा के दौरान कहा, ‘‘ मैं थोड़ा आश्चर्यचकित हूं कि वहां अब भी कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रूके हुए हैं। अगर आप पैट कमिंस है तो छह सप्ताह के लिए क्रिकेट छोड़ना काफी मुश्किल है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ स्टीव स्मिथ का मामला दिलचस्प है क्योंकि उनका अनुबंध लगभग 350,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर(दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2.2 करोड़ रुपये) का है।

इसे भी पढ़ें: स्पेनिश फुटबॉल लीग: एटलेटिको ने एल्शे को हराया, शीर्ष पर बरकरार

टेलर ने इस टिप्पणी को ‘बेतुका’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि लिन की प्रतिक्रिया ‘बेतुका’ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के अनुबंध का 10 प्रतिशत लेता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि उसने कोचिंग और अन्य माध्यमों में खिलाड़ियों को उस लायक बनाया है।’’ एंड्रयू टाई, एडम जम्पा और केन रिचर्डसन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण स्वदेश लौट गये लेकिन टेलर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी और कोच इस समय सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ कई खिलाड़ियों ने कहा है कि वे बबल में सहज हैं , लेकिन जब टूर्नामेंट खत्म होगा तब क्या होगा। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच उम्मीद कर रहे होंगे कि टूर्नामेंट खत्म होते ही वे जल्दी घर पहुंचेंगे।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव