पत्थर हटाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात से अधिक पर केस दर्ज

By मनीष सोनी | Feb 12, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के लीमाचौहान थाना क्षेत्र के ग्राम कलाली और देवीपुरा के दो परिवार मेढ़ से पत्थर हटाने की बात पर आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को लाठी-डंडे से पीटा, जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के सात से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सबसे पहले जल जीवन मिशन इंदौर के सांवेर में होगा शुरू

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं ग्राम देवीपुरा निवासी सिद्वनाथ गुर्जर ने बताया कि इसी बात को लेकर ग्राम कलाली के हेमराज, कृष्णा और श्याम पुत्र गोकुल हरिजन गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार